विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित, उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही

विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित, उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही 



Junaid khan - शहडोल। यातायात अनुशासन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस शहडोल द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.12.2025 को रात्रि में तथा आज दिनांक 10.12.2025 को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से वाहन चालकों की जांच की गई: वाहन संबंधित दस्तावेजों की जांच जिसमें - ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की जांच की गई, अमानक नंबर प्लोट, हेल्मेटट धारण ना करने, चार पहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्टं का प्रयोग ना करना आदि पर यातायात पुलिस द्वारा 21 प्रकरण में 12600 रूपये का चालान किया गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Previous Post Next Post