ईदुल अजहा (बकरा ईद) की नमाज़ शहडोल ईदगाह बुढार चौक में 8:45 में अदा की जाएगी

ईदुल अजहा (बकरा ईद) की नमाज़ शहडोल ईदगाह बुढार चौक में 8:45 में अदा की जाएगी


Junaid Khan - शहडोल। अंजुमन जामा मस्जिद शहडोल के आराकीन की बैठक में ईद की नमाज़ का वक्त 28 मई 2026 बरोज़ जुमरात सुबह 8:45 में तय किया गया है, शहर शहडोल की एक मात्र ईदगाह है जिसमें शहडोल शहर एवं दुर दराज गांव में हजारों की संख्या में लोग ईद की नमाज़ में शामिल होते हैं, अंजुमन के सदर सैय्यद महमुद अहमद ने लोगों से अपील की है की वक्त पर सभी हज़रात तशरीफ़ ले आए ताकि तय शुदा वक्त पर नमाज़ अदा करवाई जाए,ईद की नमाज़ ईदगाह में ही वाजिब है और अफज़ल है मौलाना इमाम आरिफ़ साहब जामा मस्जिद द्वारा ईद की नमाज़ पढ़ाई जाएगी, इसके अलावा सै जियाउल इस्लाम अध्यक्ष तहसील वक्फ कमेटी, एवं जिला हज कमेटी ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी के दिनों में साफ़ सफाई का ख़ास ख्याल रखें, खुले में कुर्बानी न करें, अपने कुर्बानी में ज़रूरतमंद परिवार का भी ख्याल रखें,और जो बिरादरान ए वतन भाई है उन्हें भी ज़रूर बुलाएं, ये पर्व ईसार,कुर्बानी,और मुहब्बत का है, भाईचारा और इंसानियत को सदैव बनाएं रखें, अपने पड़ोसी का खास तौर पर ख्याल रखें, श्री शकील अहमद अध्यक्ष जिला वक्फ कमेटी शहडोल ने सभी अंजुमन से अपील किया है की कुर्बानी में साफ़ सफाई की पुर्ण व्यवस्था रखें, कुर्बानी के जानवर की किसी तरह से भी फोटो विडियो आदि न बनाएं न सोशल मीडिया पर शेयर करें, और मस्जिदो ईदगाहों में पानीं वगैरह की पुण व्यवस्था रखें, छोटे बच्चों को धुप में न लाए, एवं जल्द से जल्द नमाज़ अदा करवाई जाए।

Previous Post Next Post