आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानो का किया गया निरीक्षण

आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानो का किया गया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 22 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन पर जिले में ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग के मैदानी अमले द्वारा शहडोल नगर के सोहागपुर, बस स्टैंड स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान, बुढ़ार रोड स्थित शराब दुकान सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकानों में रेट सूची, बिक्री व्यवस्था एवं ग्राहकों से बातचीत कर जानकारी ली तथा दुकानदारो को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने एवं ओवर रेटिंग जैसी शिकायतें नहीं आने देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी सहित आबकारी विभाग के अन्य मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Previous Post Next Post