मानव सेवा के लिए आगे आए युवा,मझगवाँ में रक्तदान शिविर आयोजित, समाजसेवियों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

मानव सेवा के लिए आगे आए युवा,मझगवाँ में रक्तदान शिविर आयोजित, समाजसेवियों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान 


Junaid Khan - शहडोल। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने एवं लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवाँ, विकासखंड सोहागपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजाराम पांडे रहे। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी सराफ सिविल सर्जन, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव आरएमओ, डॉ. अंशुमान सोनारे एपिडिमियोलॉजिस्ट, डॉ. समीम अहमद ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ. सुनील स्थापक विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सोहागपुर, श्री रामगोपाल (राजू) गुप्ता जिला सामुदायिक संयोजक (डीसीएम), डॉ. पुष्पराज सिंह, श्यामला राव परामर्शदाता ब्लड बैंक, गोपी सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन से पूर्व लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने से लेकर शिविर की व्यवस्थाओं के समन्वय तक लगातार सक्रियता देखने को मिली। विशेष रूप से श्री आनंद पाण्डेय द्वारा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय उपस्थिति को लोगों ने सराहा। शिविर में रक्तवीर श्री भोल्ली सिंह, कैलाश सिंह, सचिन गुप्ता एवं गया पटेल सहित दो दर्जन समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रहण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गईं। सभी के सामूहिक सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post