नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा चंद घंटो में शहडोल से गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 23.05.2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा अपने माता पिता के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिस्तेदारी में बरहो के कार्यक्रम के दौरान मोहित पटेल निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढार जिला शहडोल से परिचय और दोस्ती होने के बाद मोहित पटेल नाबालिग बालिका के घर आना जाना करने लगा और इस बीच आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक दुष्कर्म किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 292/26 धारा 64(2) (m), बीएनएस एवं 5,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, शेख रसीद एवं आरक्षक अब्दुल महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर तत्काल चन्दघण्टो में आरोपी नवयुवक मोहित पटेल पिता भगवानदास पटेल उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढार जिला शहडोल को घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये जाने पर उक्त प्रकरण में जेल भेजा गया है।
