मनोनीत पार्षद विनय केवट ने एमपीवी के कार्यपालन अभियंता को लिखा पत्र

मनोनीत पार्षद विनय केवट ने एमपीवी के कार्यपालन अभियंता को लिखा पत्र



Junaid Khan - शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल के अंतर्गत आने वाली वार्ड नंबर 19 एवं वार्ड नंबर 31 में वार्ड वासियों की समस्या को लेकर मनोनीत पार्षद विनय केवट ने एमपीवी के कार्यपालन अभियंता को लिखा पत्र पत्र में जानकारी देते हुए बताया गया है कि वार्ड नंबर 19 घरौला तालाब की बस्ती में महावीर गोले एवं संतोष रैकवार के घर से लेकर रंगलाल जी के घर तक विद्युत विभाग द्वारा बिजली सप्लाई के लिए बिछाई गई केवल सड़क के ऊपर झुक चुकी है जिससे आने जाने वाले राहगीरों एवं वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कभी भी कोई अप्रिय घटना दुर्घटना हो सकती है इसी प्रकार नगर के वार्ड नंबर 31 खेर में मंदिर के पास शिवकुमार गुप्ता एवं अन्नू गुप्ता के छत के छज्जे से विद्युत सप्लाई की खुली तार लगी हुई है जिसकी ऊंचाई बहुत ही काम है वार्ड वासी शिवकुमार गुप्ता ने मनोनीत पार्षद विनय केवट को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी छत के पास से बिजली विभाग की खुली तार लगी हुई है बच्चे छत में हमेशा खेलने जाते हैं तो हमें डर सताता रहता है कि कहीं खुली तार की वजह से कहीं कोई दुर्घटना घटित ना हो जाए जबकि पूरे वार्ड में लगभग बिजली विभाग द्वारा केवल तार लगाई गई है पर किसी कारण वस हमारे घर के सामने वाली खुली बिजली की तार नहीं बदली गई है मनोनीत पार्षद विनय केवट ने एमपीवी के कार्यपालन अभियंता को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि वार्ड नंबर 19 में केवल तार सही कराए जाने एवं वार्ड नंबर 31 में जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई की खुला तार हटाकर केवल तार लगाने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित ना हो सके।

Previous Post Next Post