यातायात नियमों के उल्लंघन पर शहडोल यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु शहडोल यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 17 चालान प्रकरणों में कुल 6,100 रुपये समन शुल्क अधिरोपित किया गया। इनमें बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के विरुद्ध 1,500 रुपये, बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध 3,600 रुपये, काली फिल्म लगे वाहन पर 01 चालान कर 500 रुपये तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 01 वाहन चालक के विरुद्ध 500 रुपये की कार्यवाही की गई।
Tags
SHAHDOL
