छूटे मतदाताओं के जोड़े जाए नाम-कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 09 जून 2026 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को पत्र जारी कर कहा है कि मतदान केन्द्रों में एस.आई. आर. के ए. एस.डी आर. का डाटा प्राप्त कर मतदाताओ विलोपित किये जाए। जिन मतदाताओं का नाम एस.आई. आर. के समय नाम नहीं जुड़ पाया है, तो ऐसे मतदाताओं का भी नाम जोड़ा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकाय पंचायत को निर्देशित किया है कि विधानसभा के बी एल ओ एवं नगरीय निकाय पंचायतों के बी एल ओ, की संयुक्त बैठक बुलाकर ए. एस.डी आर. की सूची का मिलान कराकर मतदाता विलोपन की कार्यवाही समय-सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें।
Tags
SHAHDOL
