कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें


Junaid Khan - शहडोल। 09 जून 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर की ग्राम पंचायत भमरहा के सरपंच श्री रघुलाल ने ग्राम पंचायत भमरहा में निर्मित आंगनवाड़ी भवन में काम करने वाले श्रमिकों की पारिश्रमिक दिलाने, ग्राम सिंहपुर निवासी रेखा मिश्रा ने सिंहपुर की नकबही नदी पर पुल बनवाने, जैतपुर तहसील के ग्राम कदमहा निवासी रमाता बाई ने पारिवारिक भूमि का फौती नामांतरण कराने, जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम देवगवां की सरपंच चंन्द्रबती ने ग्राम कटहरी में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्वीकृत नलजल येाजना का कार्य कराने, शहडोल नगर के वार्ड नंबर 16 बड़ी भीट निवासी ललन सिंह एवं अश्वनी कुमार ने नाली निर्माण संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post