काँग्रेस द्वारा मनाई गई इंदिरा गाँधी जी की जयंती एवं प्रदेश प्रभारी के आगमन की तैयारी बैठक हुई संपन्न

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं इंदिरा जी- अजय अवस्थी



Junaid khan - शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता मे जिला काँग्रेस द्वारा काँग्रेस भवन मे भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई एवं मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी के 23 नवंबर को शहडोल आगमन की तैयारी बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूप - रेखा तैयार की गई। सर्वप्रथम इंदिरा गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात उनके द्वारा देश हित मे किए गए कार्यों व उनके दिए गए बलिदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने इंदिरा जी को याद करते हुए कहा कि,वे सिर्फ़ एक नेता नहीं थीं, बल्कि भारत की राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। उनका जीवन संघर्ष, निर्णय और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी। जब देश आर्थिक संकट और अस्थिरता से जूझ रहा था, तब इंदिरा गांधी ने मजबूत नेतृत्व के साथ भारत की बागडोर संभाली। साल 1966 में वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त हुईं,उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को हराया और बांग्लादेश का जन्म हुआ। इस विजय ने उन्हें आयरन लेडी  बना दिया।इंदिरा गांधी ने 1974 में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में खड़ा किया। यह भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।उन्होंने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार किए, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ।इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इस फैसले ने आर्थिक असमानता को घटाने और गरीबों को वित्तीय सशक्तिकरण देने में मदद की। जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के 23 नवंबर को शहडोल आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक लेंगे, दोपहर 12 बजे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सम्बन्ध में बैठक लेंगे एवं दोपहर 3 बजे से कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने इस कार्यक्रम में समस्त काँग्रेसजन एवं आमजन से सम्मिलित होने की अपील की है।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी मुबारक मास्टर,जनपद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, मनोज सिंह, गोविंद प्रसाद साहू, कुंज बिहारी द्विवेदी, ओंकार सिंह, अजय जायसवाल, रवीन्द्र मणि शुक्ला, दल प्रताप सिंह, प्रेमधारी सिंह, शोएब अंसारी, रज्जम खान, रजनी गुप्ता,रमा विश्वकर्मा,दीपांशु गुप्ता, लालमणि जायसवाल, छोटे लाल चौधरी,आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post