नगर पालिका धनपुरी द्वारा बकायादार दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, 13 दुकानें सील

नगर पालिका धनपुरी द्वारा बकायादार दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, 13 दुकानें सील



Junaid khan - शहडोल। धनपुरी नगर पालिका परिषद धनपुरी ने बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत नगर पालिका द्वारा निर्मित सभी संपत्तियों का बकाया कर ईमानदारी से वसूलने के आदेश दिए गए थे। इसी के पालन में नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छावड़ा, सभापति नारायण जायसवाल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के मार्गदर्शन में गठित राजस्व वसूली दल ने कई दुकानों को सील किया। नगर में कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारी लगातार किराया जमा नहीं कर रहे थे। लंबित बकाया राशि न चुकाने पर नगरपालिका अमले ने सख्त कदम उठाते हुए दुकानों को सील किया। कार्रवाई सहायक राजस्व निरीक्षक रामविशाल नापित, इंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई।

अभियान के दौरान सील की गई दुकानें

वार्ड 17, मीट मार्केट – 8 दुकानें

विलियश नंबर 1, वार्ड 17 – 1 दुकान

मड़िया बाजार, वार्ड 20 – 3 दुकानें

अमरकंटक रोड, वार्ड 16 - 1 दुकान

कुल 13 दुकानों को सील किया गया।

साथ ही अन्य बकायादारों से 91,770/- की राशि भी वसूल की गई। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी बकायेदार के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी।

Previous Post Next Post