महिला कर्मी की सुरक्षा पर सवाल,पटवारी संघ ने कार्रवाई की माँग को लेकर दिया ज्ञापन

महिला कर्मी की सुरक्षा पर सवाल,पटवारी संघ ने कार्रवाई की माँग को लेकर दिया ज्ञापन 



Junaid khan - शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र के जुगवारी में पटवारी करुणा पांडेय पर हमले की कोशिश की गई है। महिला पटवारी ग्राम पंचायत में बैठकर फार्मर आइडी रजिस्ट्रेशन एवं फसल क्षति सर्वे का शासकीय कार्य कर रही थी, तभी सतीश जायसवाल वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पटवारी के साथ गाली-गलौंच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न पहुंचाने लगा और पटवारी ने विरोध किया तो हमला करने का प्रयास किया। किसी तरहं वहां से बचकर महिला पटवारी अपने साथी पटवारियों के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। रविवार को हुई इस घटना के बाद पटवारी संघ विरोध में उतर आया है। उनकी माँगें हैं कि जब तक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तंब तक वे अपना कार्य नहीं करेंगे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की पड़ताल तो शुरू कर दी है, लेकिन आरोपित फरार है। जानकारी के अनुसार सतीश जाससवाल ने अपने खेत के मुआवजे की मांग को लेकर हल्का पटवारी से बहस करते हुए हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गाली गलौज की है। पटवारी ने जब आपत्ति की तो आरोपी ने हमले की भी कोशिश की, लेकिन वहां आसपास मौजूद लोगों ने बचाव किया। घटना की जानकारी पटवारी करूणा पांडेय ने अपने संघ के लोगों को दी। सूचना मिलते ही पटवारी कोतवाली पहुंच गए थे और सोमवार को कलेक्टोरेट में जाकर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया है।

Previous Post Next Post