शहडोल में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान-पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस की सराहनीय पहल
Junaid khan - शहडोल। जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 18 नवंबर 2025 को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
रघुराज स्कूल में बच्चों को दिया गया महत्वपूर्ण ट्रैफिक प्रशिक्षण
थाना प्रभारी संजय जायसवाल, सूबेदार प्रियंका शर्मा और यातायात टीम ने रघुराज स्कूल में पहुंचकर बच्चों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी।बच्चों को समझाया गया कि।
18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने से न केवल दुर्घटना का खतरा बढ़ता है बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होती है।
कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, रोड साइन बोर्ड, जंक्शन सुरक्षा व अन्य ट्रैफिक नियमों पर आधारित वीडियो दिखाए गए ताकि बच्चे बेहतर ढंग से समझ सकें।
स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी दी गई कड़ी हिदायत
यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि। जो बच्चे मोटरसाइकिल से स्कूल आते हैं, उनके अभिभावकों को पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान जागरूक किया जाए। बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा उपकरणों के वाहन चलाने पर रोक लगाने में स्कूल भी सहयोग करे। इसके साथ ही स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, कैशलेस इलाज योजना तथा रहवीर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से ट्रैफिक नियमों से जुड़े प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया गया।
न्यू गांधी चौक में यातायात टीम की सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दूसरी ओर न्यू गांधी चौक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। वाहनों से ब्लैक फिल्म मौके पर ही हटाई गई। एमवी एक्ट के तहत चालान जारी किए गए। यह कार्रवाई बताती है कि यातायात पुलिस क्षेत्र में कानून के पालन को लेकर पूरी तरह तत्पर है। सड़क सुरक्षा के लिए मिसाल बना शहडोल। यातायात टीम की लगातार चल रही कार्रवाइयाँ और जागरूकता कार्यक्रम जिले में सड़क सुरक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय प्रयास हैं। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहडोल पुलिस द्वारा उठाए जा रहे ऐसे कदम समाज और बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं।

