शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई


Junaid Khan - शहडोल। थाना कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में धमकियों पर उतर आया। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति गंभीरता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। थाना कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए,शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने एवं धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की फरियादिया ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आरोपी अनीश खान (उम्र 34 वर्ष), जो बेल एजुकेशन एकेडमी में हेड है, ने अगस्त 2025 से मेल-जोल बढ़ाकर शादी का प्रलोभन दिया। आरोपी ने उक्त प्रलोभन के आधार पर अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच एकेडमी के कमरे में फरियादिया के साथ करीब 20-25 बार शारीरिक संबंध बनाए। जब आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई और पीड़िता ने दूरी बनाई, तो आरोपी ने पीड़िता के भाई को आपत्तिजनक संदेश भेजे और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी आहत रही और न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अनीश खान पिता इसाक खान, निवासी इतवारी मोहल्ला को आज दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में पीड़िताओं को आगे आकर शिकायत करना चाहिए, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और समाज में एक मजबूत संदेश जाए। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में, उप निरीक्षक विशाखा, सहायक उप निरीक्षक रजनीश तिवारी, प्रधान आरक्षक गिरीश मिश्रा एवं आरक्षक राजेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Previous Post Next Post