रविवार को 4 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति,कोटमा उपकेंद्र में होगा मेंटिनेंस कार्य कई प्रमुख क्षेत्रों में असर
Junaid Khan - शहडोल। कोटमा बिजली प्रदाय बन्द रहने के कारण आवश्यक सूचना दिनांक 12.04.2026 दिन रविवार को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक कार्य बिजली विभाग की STM मेंटिनेंस टीम के द्वारा 33/11KV उपकेंद्र कोटमा में पावर ट्रांसफार्मर में तेल डालने का कार्य किया जाएगा ताकि गर्मी के दिनों में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली प्राप्त होती रहे तथा इसके अतिरिक्त अन्य सुधार कार्य टीम के द्वारा प्रस्तावित किया गया हैं और साथ में 11KV सोहागपुर लाइन के झाड़ पेड़ लाइन जो से लग रहे हैं को हटाने का कार्य किया जाएगा। बताया गया है कि गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्य बेहद आवश्यक है। विभाग का कहना है कि समय रहते मेंटिनेंस नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या बढ़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण निम्न क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बन्द रखी जाएगी। 11KV सोहागपुर फीडर बिजली विभाग की कॉलोनी, शिव नगर, पंडित संभुनाथ कॉलेज, डिग्री हॉस्टल के पास का क्षेत्र, पांडव नगर, पॉलीटेक्निक कॉलेज, इंदिरा गांधी कॉलेज, HP गैस गोदाम के पास का सम्पूर्ण क्षेत्र, BTI के पास सम्पूर्ण हॉस्टल, बड़ा तालाब, PWD कार्यालय, कान्वेंट स्कूल, ग्राम चाँदनिया, पुट्ठा फैक्टरी, बैरियल के पास का क्षेत्र, ब्राइटन स्कूल आदि मुख्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11KV बाणगंगा फीडर कोटमा तिराहा से लेकर अमृता अस्पताल तक सम्पूर्ण रीवा रोड पटेल नगर, अमन पैलेस, रिलायंस पेट्रोल पंप, बाणगंगा मेला मैदान, स्वामी विवेकानन्द पार्क, बाणगंगा बायपास तिराहा, भूसा तिराहा, पथरिया टोला, आईटीआई कॉलेज के पास का क्षेत्र, होम गार्ड कार्यालय, कोनी, सोहागपुर थाना, कोनी तिराहा के पास सम्पूर्ण क्षेत्र, अमृता अस्पताल, नफीस बस पेट्रोल पंप आदि मुख्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11KV कोटमा फीडर :- सम्पूर्ण ग्राम कोटमा की बिजली आपूर्ति बन्द बाधित रहेगी तथा रीवा-बुढार बायपास रोड तथा शहर से लगे अन्य ग्रामों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इस दौरान आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने, जरूरी कार्य पहले ही निपटाने तथा अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और विद्यार्थियों को अपने काम की पूर्व योजना बनाने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अपील बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह है कि कृपया पानी भर कर रखें ताकि बिजली प्रदाय बन्द रहने के कारण कोई असुविधा न हो। नोट जरूरत के अनुसार बिजली बन्द का समय बढ़ाया एवं घटाया जा सकता है। बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
