चोरी की मोटर सायकिल बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटर सायकिल बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत मोटरसायकिल चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी बालेन्द्र पटेल निवासी ग्राम बड़वाही, थाना पाली, जिला उमरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 28.03.2026 को वह अमरनाथ कुशवाहा के घर कोनी (सोहागपुर) आया था, जहाँ अपनी मोटरसायकिल हीरो होण्डा स्पलेंडर प्लस (क्रमांक MP18ZA8443) खड़ी कर ट्रैक्टर लेकर चला गया। बाद में दिनांक 30.03.2026 को वाहन चोरी होना पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ करने पर आरोपी अजय उर्फ मटरू यादव राठौर निवासी कोनी विनोद उर्फ बिंदा निवासी कोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसायकिल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सउनि. हरिकिशोर सिंह, सउनि. जवाहरलाल, प्रआर. मनोज शुक्ला, प्रआर. राजकुमार जायसवाल, प्रआर. सुरेन्द्र पटेल, आरक्षक विवेक झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post