छात्राओं को एचपीव्ही वैक्सीनेशन के लिए किया गया प्रेरित, सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 11 अप्रैल 2026- अध्यक्ष नगर पंचायत बुढ़ार श्रीमती शालिनी सरावगी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा ने पीएमश्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्या धनपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत बुढ़ार श्रीमती शालिनी सरावगी ने एचपीव्ही टीकाकरण के संबंध में बालिकाओं को समझाइस दी की यह टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाता है। जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिमों को कम किया जा सकता है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा ने बालिकाओं को बताया कि टीकाकरण के कोई अतिरिक्त दुष्प्रभाव नहीं हैं। निर्धारित उम्र की बालिकाएं एचपीव्ही टीका अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
