नाबालिक बालिका को अपहरण, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना देवलोंद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहरण और बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.09.2025 को फरियादी सुंदरलाल बंसल ने थाना देवलोंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवलोंद में अपराध धारा BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी द्वारा थाना देवलोंद से एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर अपहृता और आरोपी की लोकेशन राजकोट (गुजरात) में प्राप्त हुई। पुलिस टीम को तत्काल गुजरात रवाना किया गया, दिनांक 06.04.2026 को राजकोट से बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। प्रकरण की विवेचना और माननीय न्यायालय के समक्ष बालिका के कथनों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी द्वारा पिछले पांच महीनों से बालिका के साथ निरंतर दुष्कर्म किया जा रहा था। कथनों एवं मेडिकल परीक्षण की पुष्टि के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2) (M) बी.एन.एस. का इजाफा किया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान उक्त आरोपी अजय कुमार बंसल पिता प्रेमलाल बंसल, उम्र 27 वर्ष, निवासी पटेहरा, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी (म.प्र.) को दिनांक 10.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय ब्यौहारी के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ. ब्यौहारी श्री मुकेश अविद्रा के निर्देशन मे, उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोद, सउनि महेश झा, आर. दीपक रावत, म.आर. महक कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
