लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी आरोपी ‘गुड्डा’ गिरफ्तार

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी आरोपी ‘गुड्डा’ गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कारंपठार में पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्ग दर्शन एवं निरी. वीरेन्द्र कुमार बरकरे थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में उप निरी. मंगला दुबे चौकी प्रभारी सरई के हमराही स्टाफ प्रआर. 74 राम प्रसाद सिंह, प्रआर. 51 फूल सिंह श्याम, आर. 243 नीरज गुप्ता के द्वारा माननीय न्यायालय श्री सुनील कुमार खरे माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजेन्द्रग्राम के प्र. क्र. 657/17 धारा 294, 323, 506 ताहि. के स्थाई वारण्टी - जय करण उर्फ गुड्डा पिता फूल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिटही चौकी सरई थाना करनपठार को जो काफी दिनो से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 09/12/2025 को सकूनत पर मिलने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त स्थाई वारण्ट की तामीली में चौकी प्रभारी सरई उप निरी. मंगला दुबे, हमराह स्टाफ प्रआर. 74 राम प्रसाद सिंह, प्रआर. 51 फूल सिंह श्याम, आर. 243 नीरज गुप्ता का सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post