आरक्षक को नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

आरक्षक को नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि


Junaid khan - शहडोल। बस स्टैंड में ड्यूटी के दौरान जान गवाने वाले कोतवाली में पदस्थ आरक्षक महेन्द्र पाठक को श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार की शाम गांधी चौक में नगरवासियों सहित पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र व व्यापारी भी शामिल हुए। रविवार को बस स्टैंड में ड्यूटी में तैनात आरक्षक को बस ने रौंद दिया था, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षक को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।

Previous Post Next Post