अवैध पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार - वाहन एवं मवेशी जप्त

अवैध पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार - वाहन एवं मवेशी जप्त



Junaid khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन एवं क्रूरता के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सहित सात नग भैंस के पड़ा (मवेशी) जप्त किए हैं। दिनांक 03.12.2025 को थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा कस्बा देहात क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZD 1345 में अवैध रूप से मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर प्रताड़ित अवस्था में लोड कर टेटका मोड़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन में सात नग भैंस के पड़ा क्रूर तरीके से बिना चारा-पानी के ले जाए जा रहे थे। वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम असीम खान पिता रहमत खान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी (म.प्र.) बताया तथा स्वीकार किया कि वह मवेशियों को ग्राम देवरा जंगल क्षेत्र से प्रकाश साहू निवासी देवरा के कहने पर जैतपुर की ओर ले जा रहा था। जांच के दौरान आरोपी द्वारा पशु परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, वाहन परमिट अथवा पशु चिकित्सक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा मौके पर ही सभी मवेशी एवं उक्त पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹6,00,000/-) जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी का यह कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह तेकाम, सउनि. प्रमोद कुमार, प्र.आर. बांके सिंह, प्र. आर. नन्दकुमार एवं आर. रोहित यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post