बड़ी सफलता, लूट व दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया
Junaid khan - शहडोल। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.10.2025 को दोपहर में पीडिता अपने मंगेतर के साथ मो.सा. में मानपुर जा रही थी जो बाथरूम करने ग्राम कोठिया के आगे उफरी के जंगल में रुके थे तभी आरोपी शिब्बू सिंह गोंड पिता भोला प्रसाद गोंड एवं उसके अन्य साथियो के साथ पीडिता तथा उसके मंगेतर के साथ लूट पाट करने के लिये पकड लिये और आरोपी शिब्बू सिंह ने पीडिता को पकडकर जबरजस्ती जंगल अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था, आरोपी शिब्बू सिंह तथा उसके अन्य साथियों ने पीडिता के मंगेतर से 500/- रूपये लूट किये थे घटना की रिपोर्ट पीडिता के द्वारा थाना ब्यौहारी में दर्ज कराने पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और प्रकरण की विवेचना में 04 नफर आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था, घटना के बाद से आरोपी शिब्बू सिंह पिता भोला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम कोठिया फरार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को दिनांक 03.12.2025 को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी को आज दिनांक 04.12.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक शहोडल एवं एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के दिशा निर्देशन मे ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी प्रशिक्षु उ.पु.अ. ऋषभ छारी एवं अधिनस्थ स्टाफ उनि. मोहन पङवार, प्र.आर.764 नारेन्द्र उपाध्याय, प्र.आर. 579 पुरूषोत्तम सिंह, प्र.आर. 578 अमर सिंह, प्र.आर. 625 उमेश तिवारी, आर. 559 जावेद अंसारी, आर. 422 पंकज मेहरा, आर. 433 ऋषभ शुक्ला, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता, म.आर. 431 माधुरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
