यातायात पुलिस ने दुर्घटना राहत योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई, शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए जागरूकता फ्लैक्स
Junaid khan - शहडोल। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जनहित के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस शहडोल द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना से संबंधित फ्लैक्स लगाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले पीड़ितों एवं आमजन को इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना तथा दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाली त्वरित आर्थिक एवं चिकित्सा सहायता के बारे में जागरूक बनाना है। फ्लैक्स पर योजनाओं की आवश्यक जानकारी, पात्रता, लाभ एवं हेल्पलाइन नंबर उल्लेखित किए गए हैं, जिससे नागरिक समय पर इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
