काँग्रेस द्वारा मनाई गई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि एवं SIR के संबंध मै बैठक हुई संपन्न

काँग्रेस द्वारा मनाई गई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि एवं SIR के संबंध मै बैठक हुई संपन्न



Junaid khan - शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व एवं जयसिंहनगर विधानसभा के प्रभारी पुष्पराज सिंह की विशेष उपस्थिति मे जिला काँग्रेस द्वारा डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथी मनाई गई एवं SIR के संबंध मे बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसियों के द्वारा बाबा साहब के द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा 

जब हम बराबरी, शिक्षा और न्याय की बात करते हैं, तो उसके पीछे डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शिता और महान सोच छिपी नजर आती है। बाबा साहब केवल एक महान नेता के रूप मे नहीं बल्कि भारतीय समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रतीक के रूप मे भी याद किए जाते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे,बल्कि वे एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे,जिन्होंने हमें सोचने का नया नजरिया दिया।डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज में फैली छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलन चलाए और भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनका सपना था ऐसा भारत जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले,चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी एवं जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह ने SIR के संबंध मे सभी से विचार-विमर्श कर उनकी राय ली एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच एसआईआर अभियान पर चर्चा की उन्होंन ने कहा कि चुनाव आयोग के एसआईआर में हमारे बीएलए 2 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फार्म 06 और 07 का उपयोग वोटर बढ़ाने और वोटर घटाने में सजगता से करनी होगी। वास्तविक वोटर कटने न पाए और फर्जी वोटर बढ़ाए न जाए इसकी निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कथित तौर पर फर्जी मतदाता बढ़ाने के किसी भी प्रयास पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक मतदाता के अधिकार की रक्षा करने के लिए कहा गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिलेभर में अभियान को तेज करने, बूथ समितियों को मजबूत करने और एसआईआर प्रक्रिया के हर चरण की निरंतर निगरानी करने पर सहमति जताई। जिलाध्यक्ष ने दोहराया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की

मंच संचालन सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से, जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह,रमेश जायसवाल, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, पार्षद हीरालाल प्रजापति,पार्षद उर्मिला चौधरी, रामनरेश तिवारी,नईम अहमद, प्रीतम दास सोनी,वरुण पाल, मुन्नू तिवारी, पुष्पराज सिंह, प्रेमधारी सिंह मार्को,शोएब अंसारी, शबी खान,निशांत जोशी, सुजीत कोल, राम कुमार पनीका, अजय जायसवाल, ओंकार सिंह,चंद्रमा तिवारी,ओ पी शुक्ला, रजनी गुप्ता, कोमल चौधरी, अर्चना सिंह, धनेश्वरी सिंह, मोशिब खान, संपत लाल यादव, राज कुमार सिंह,रविंद्रमणि शुक्ला, दीपक चौधरी, सागर साकेत आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post