समाजसेवी वार्ड पार्षद 19 एवं नंदी गौ सेवा धाम के सदस्यों नें कराया अज्ञात बुजर्ग का अंतिम संस्कार
Junaid khan - शहडोल। रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति जोकि लगभग 75 वर्षीय रहें होंगे वो अपना जीवन यापन भीक्षा मांगकर करतें थे और रेल्वे स्टेशन में ही निवास करते थे जो की पिछले कुछ दिनों से बीमार हालत में थे और उनके आगे पीछे कोई परिजन नहीं था की उनका ईलाज करा दे और इस भीषण ठंड के प्रकोप के कारण उन्होंने देह त्याग दिया इसकी सूचना स्थानीय लोगो नें पुलिस को दी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामें की प्रक्रिया करके शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया अगले दिन सुबह समाज सेवी रंजीत बसाक को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही रंजीत बसाक ने समाज सेवी गौ सेवक व पार्षद, सिल्लू रजक को घटना की जानकारी दी कफ़न औऱ अन्य सामग्री की व्यवस्था रंजीत बसाक जी द्वारा कराई गयी उसके बाद सिल्लू रजक के माध्यम से नगर पालिका की जे सी बी मांगवाकर रेडियो स्टेशन शमशान में नंदी गौ सेवा धाम के सदस्य विकास जोतवानी खुशी सोनी उदय बक्सरिया आदर्श जोतवानी सिटी थाने से पुलिस कर्मीयों के साथ मिलकर शव वाहन के माध्यम से शव को मर्चुरी से उठाकर पाली रोड़ स्थित रेडियो स्टेशन के सामने स्थित शांति धाम पहुंचकर जे सी बी की मदद से गद्दा कराकर बुजुर्ग व्यक्ति का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

