अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
Junaid Khan - शहडोल। 08 मार्च 2026- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यायल से गांधी चौक तक महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभा मिश्रा, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा तथा एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली जयं स्तंभ चौराहा, गांधी चौराहा से होते हुए बुढ़ारा चौराहा तक गई तथा वापस आकर जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में श्रीमती निभा गुप्ता, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी बाजपेजी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
Tags
SHAHDOL
