कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को कोतमा पुलिस द्वारा सतना से किया गया गिरफ्तार

कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को कोतमा पुलिस द्वारा सतना से किया गया गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कोतमा में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतमा के पशु तस्करी एवं अवैध हथियार रखने के अपराध में लम्बे समय से फराऱ चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को थाना कोतमा पुलिस टीम ने दिनांक 07.03.2026 को सतना जिले से गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर सूचना पर कोतमा हाईवे जंगल चौकी के पास से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 5617 में परिवहन किये जा रहे 22 नग मवेशी भैंस पड़ा जप्त किये गये थे तथा उक्त ट्रक से ही 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपी उमेश केवट पिता स्व. दीनदयाल केवट निवासी पुरानी बस्ती कोतमा एवं अंकित द्विवेदी पिता रमेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम झाली थाना कोठी जिला सतना (म.प्र.) , एवं वाहन मालिक संजय पटेल उर्फ प्रभु दयाल पटेला गढिया टोला सतना को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी अपराध में लम्बे समय से फरार चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मवेशी बाजार कोतमा मूल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को कल दिनांक 07.03.2026 को जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान के विरूध्द थाना कोतमा एवं अन्य थानों तथा शहडोल जिले में कुल 11 अपराध पशु तस्करी संबंधी तथा अन्य धाराओं के पंजीबध्द हैं। साथ ही उक्त अपराधी का जिला बदर का प्रकरण भी प्रचलन में है। उक्त कार्य़वाही में निरी. रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतमा के साथ सउनि सुखीनंद यादव , प्र0आर0 दिनेश राठौर , आर. स्वदेश सिंह , आर. जितेन्द्र मंडलोई , प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल) एवं नगर रक्षा समिति सदस्य नीरज सोनी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Previous Post Next Post