06 माह से फरार चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार,ब्यौहारी पुलिस की कार्रवाई

06 माह से फरार चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार,ब्यौहारी पुलिस की कार्रवाई


Junaid khan - शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की सतत तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगभग छह माह से फरार आरोपी को धर दबोचा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना ब्यौहारी में दर्ज अपराध के तहत धारा 296, 110 एवं 351(2) बी.एन.एस. के मामले में आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज द्विवेदी बताया गया है, जो ग्राम साखी, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) का निवासी है। आरोपी पिछले करीब छह महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और चोरी जैसे आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश वायरल करने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इनकी रही सराहनीय भूमिका। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन पड़वार, आरक्षक पंकज एवं आरक्षक विवेक सूर्य की विशेष सराहनीय भूमिका।

Previous Post Next Post