मालवाहक में सवारी ढोने और ओवरलोडिंग पर 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

37 हजार का वसूला समन शुल्क 


Junaid khan - शहडोल। यातायात पुलिस द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही की मुख्य बिन्दु नियमों का उल्लंघनः अभियान के दौरान मुख्य रूप से उन मालवाहक वाहनों को निशाना बनाया गया जो जोखिमपूर्ण तरीके से सवारियां ढो रहे थे, साथ ही उन ऑटो रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी पाई गई। कुल कार्यवाही चेकिंग के दौरान कुल 20 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (M.V. Act) के तहत चालानी कार्यवाही की गई। जुर्माना वसूली: इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से कुल ₹37,000 (सैंतीस हजार रुपये) का अर्थदंड वसूला गया। वाहन जब्तीः गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 01 वाहन को जब्त किया गया है, जिसका चालान तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की अपीलःमालवाहक वाहनों में यात्रा करना जानलेवा हो सकता है। वाहन चालक भी निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Previous Post Next Post