पोषण पखवाड़ा-2026 का रंगारंग आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में महिलाओं ने दिखाई रचनात्मकता

पोषण पखवाड़ा-2026 का रंगारंग आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में महिलाओं ने दिखाई रचनात्मकता



Junaid Khan - शहडोल। Day 4 पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2026 के अवसर पर पोषण प्रदर्शनी एवं कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र में बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौष्टिक आहार से जुड़े विभिन्न व्यंजनों को तैयार कर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं द्वारा पौष्टिक व्यंजन कुकिंग की गई, जिसमें पौष्टिक आहार, पौष्टिक सलाद, शरबत, आम पना, कॉर्न, चना चाट, कुरकुरे चाट, मुर्रा चाट इत्यादि जैसे कई स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन शामिल रहे। इन सभी पौष्टिक आहारों का कंपटीशन रखा गया, जिसमें स्वाद, पोषण तत्वों की मात्रा और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं एवं हितग्राहियों ने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में विभिन्न रेसिपी तैयार कीं और उनसे मिलने वाले पोषक तत्वों—जैसे प्रोटीन, विटामिन, आयरन और फाइबर—के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व और कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “नारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शहरी परियोजना शहडोल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामुदायिक भागीदारी को भी मजबूती प्रदान की। स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजनों से स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है।

Previous Post Next Post