नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का नगर पालिका सभागार में लाइव प्रसारण आयोजित

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का नगर पालिका सभागार में लाइव प्रसारण आयोजित 



Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद, शहडोल के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका की लेखा सहायक सुश्री संध्या पांडे, श्रीमती प्रतीक्षा शुक्ला, श्री सत्यकाम मिश्रा सहित नगर के स्व-सहायता समूह की महिलाएं, स्वच्छता मित्र महिलाएं, महिला अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नगर पालिका का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी नेतृत्व क्षमता तथा समाज में उनकी बढ़ती भूमिका को प्रोत्साहित करने का संदेश प्रसारित किया गया।

Previous Post Next Post