घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 02 नग मोबाइल बरामद

घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 02 नग मोबाइल बरामद 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13.05.2026 को फरियादी लालजी बैगा पिता लल्ला बैगा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बण्डी खुर्द द्वारा थाना धनपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.05.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति उसके घर में प्रवेश कर दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें 12,000 रुपये नगद रखे थे तथा घर के आंगन में खड़ी मोटर साइकिल हीरो एच.एफ. डीलक्स चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध धारा बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना धनपुरी पुलिस द्वारा साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। विवेचना के दौरान आरोपी सोमनाथ बैगा पिता रामचरण बैगा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम लालपुर मौहारटोला थाना बुढ़ार, हाल ससुराल ग्राम देवगवां नवीन थाना खैरहा जिला शहडोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल हीरो एच.एफ. डीलक्स तथा चोरी किए गए दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को आज दिनांक 30.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक गेंदसिंह उइके, राम नाथ बांधव, राजू प्रसाद, आरक्षक अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post