उपार्जन केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 20 मई 2026- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह द्वारा उपार्जन केंद्र जयसिंहनगर एवं अमझोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित गेहूँ की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, भंडारण व्यवस्था तथा किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय एसडीएम सुश्री काजोल सिंह ने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त गेहूँ का उपार्जन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। एसडीएम ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर तौल कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
