हैलो मैं नर्स माँ सुरक्षित तो भविष्य सुरक्षित,माँ का हाल” अभियान 4458 गर्भवती माताओं के लिए बना वरदान

हैलो मैं नर्स माँ सुरक्षित तो भविष्य सुरक्षित,माँ का हाल” अभियान 4458 गर्भवती माताओं के लिए बना वरदान


Junaid Khan - शहडोल। 21 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देशन में शहडोल जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के उद्देश्य से जनवरी 2026 से “माँ का हाल” अभियान प्रारंभ किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना एवं उनका नियमित फॉलोअप करना है। अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ एएनएम एवं सीएचओ द्वारा चिन्हित गर्भवती माताओं से दूरभाष के माध्यम से समय-समय पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा अभियान के सकारात्मक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे है और यह गर्भवती माताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि जनवरी से अक्टूबर 2026 तक जिले में 17069 गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव हेतु चिन्हित किया गया। “माँ का हाल” अभियान के तहत जनवरी से अप्रैल माह तक 5936 मध्यम एवं गंभीर एनीमिक गर्भवती माताओं से दूरभाष पर संपर्क किया गया, जिनमें से 3856 माताओं को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से उच्च अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा गया। 203 गंभीर एनीमिक गर्भवती माताओं में से 176 को रक्त चढ़ाने की कार्यवाही की गई, 553 हाइपरटेंशन से प्रभावित गर्भवती माताओं में से 453 का समुचित उपचार कराया गया। शेष गर्भवती माताओं से निरंतर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। “माँ का हाल” अभियान मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में शहडोल जिले का एक अभिनव एवं सराहनीय प्रयास बनकर उभरा है।

Previous Post Next Post