मातृ एवं शिषु मृत्यु दर में कमी लाने करें प्रभावी कार्यवाही- कलेक्टर

मातृ एवं शिषु मृत्यु दर में कमी लाने करें प्रभावी कार्यवाही- कलेक्टर


Junaid Khan - शहडोल। 25 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर ने निर्देष दिए कि जिले में शिषु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित, अति कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र सामान्य श्रेणी में लाने हेतु एनआरसी केंद्र में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु माताओं को संतुलित आहार, स्तनपान, पूरक पोषण एवं स्वच्छता संबंधी विषयों पर जागरूक किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित कर लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागो में योजनाओ के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा, सिविल सर्जन डाॅ. शिल्पी सराफ सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post