अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 186 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देशी मदिरा जप्त

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 186 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देशी मदिरा जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शहडोल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन कार्यवाही करते हुए 33 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।कार्यवाही के दौरान अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कुल 186 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 15 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई। जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 20,050 रुपये है। उक्त मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Previous Post Next Post