भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित


Junaid Khan - शहडोल। 25 जून 2026 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. केदार सिंह द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व 26 जून 2026 को एवं 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अनुभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं तहसीलदारों की कार्यपालिक दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सतत निगरानी रखेंगे, शांति समिति की बैठकों में सहभागिता करेंगे तथा पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को पर्वों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post Next Post