गांधी-शास्त्री जयंती पर मरीजों को फल वितरण

सेवादल ने जिला चिकित्सालय में मरीजों का जाना हाल,सेवा और सद्भाव का दिया संदेश


Junaid Khan - शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय शहडोल में सेवा एवं सद्भावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजय अवस्थी जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शन में सेवा दल शहडोल के जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए।

सेवा दल ने मरीजो के हाल-चाल जाना

इस दौरान सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से गांधीजी के सेवा, अहिंसा एवं मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।

जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा-प्रमोद जैन

प्रमोद जैन ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। महापुरुषों की जयंती को समाजसेवा के कार्यों के साथ मनाना उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का सार्थक प्रयास है।

फल वितरण में यह रहे शामिल

अजय अवस्थी, प्रमोद जैन, शहंशाह फारूकी, क्रिस्टी अब्राहम, दीपक पुष्पराज, अनस, आसिफ, अभिषेक खटीक, लतीफ, लाला सोनी, शेरू, नन्हा, मज़हर अंसारी एवं सजी मैथ्यू शामिल रहे।

Previous Post Next Post