चंद घंटों में खुलासा: मां से विवाद के बाद जेठ ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

चंद घंटों में खुलासा: मां से विवाद के बाद जेठ ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट 


Junaid khan - शहडोल। जैतपुर पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या मामले पर चंद घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जेठ ही हत्यारा निकला है। घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों से पुलिस ने बयान लिए थे। इसमें महिला का जेठ बार-बार अपना बयान बदल रहा था। थाना प्रभारी व उनकी टीम को आरोपी जेठ पर संदेह हुआ, और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। गौरतलब है कि शनिवार को जैतपुर के चौकी दर्शीला में आने वाले गांव खाड़ा में महिला के घर के सामने मौजूद खलिहान में महिला का शव घास में मिला था। मृतिका महिला की पहचान संगीता पति माखन प्रजापति (25) के रूप में हुई थी। महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी संगीता के पति ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि संगीता का पति मजदूरी करने घर से गया था। जब वह वापस लौटा तो संगीता घर में मौजूद नहीं थी। इसके बाद उसने उसकी तलाश की तो संगीता का शव खलिहान में मिला। इसके बाद पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव देख यह साफ था कि महिला के सिर में किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। 

पूछताछ में खुला मामला 

थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे थे तो महिला का शव खून से लथपथ खलिहान में मिला था। इसके बाद हमने पूछताछ शुरू की, तो पता लगा कि घटना के समय संगीता के साथ घर में जेठ जीवनलाल और सास मौजूद थे। जीवनलाल पुलिस की पूछताछ में अपना बयान बदल रहा था। पुलिस को बयान बदलने में आरोपी पर शक हुआ, और कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कुल्हाड़ी से सिर में किया वार 

आरोपी जेठ जीवनलाल ने पुलिस को बताया कि संगीता मेरी मां से विवाद कर रही थी, तभी मैं उसे समझने लगा लेकिन संगीता मानी नहीं,और तभी घर में रखी कुल्हाड़ी से मैंने उसके सिर में हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खलिहान में छुपा दिया। जब मेरा छोटा भाई माखन घर पहुंचा तो उसकी तलाश की और लाश मिल गई। घटना के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी छुपा दी थी, और उसके बेंत (डंडे) को जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में चंदे घंटे में खुलसा किया है।

Previous Post Next Post