भावुक क्षणों के बीच वरिष्ठ संरक्षक स्व. घनश्याम दास जी जेठानी को दी गई श्रद्धांजलि; मंच सज्जा, पूजा और भंडारे के लिए बनीं विशेष समितियां
Junaid Khan - शहडोल। आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को मातृभूमि सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि यह समिति वर्ष 1956 से निरंतर समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए चली आ रही है। इस वर्ष भी आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, भंडारे का भव्य आयोजन सुनिश्चित करने तथा समिति के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु यह बैठक बुलाई गई थी।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व स्मृति में भंडारा
बैठक की शुरुआत में एक अत्यंत भावुक क्षण देखा गया, जब समिति के सभी सदस्यों ने समिति के वरिष्ठ संरक्षक स्वर्गीय श्री घनश्याम दास जी जेठानी की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा। सभी उपस्थित सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी भंडारे का आयोजन पूर्णतः श्री घनश्याम दास जी जेठानी की पावन स्मृति में समर्पित रहेगा। नई कार्यकारिणी का गठन और पदाधिकारियों की घोषणा:समिति के कार्यों को गति देने और आगामी आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की गई,जो इस प्रकार है: संरक्षक मंडल: राकेश ताम्रकार, द्वारका सोनी, राजेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम सोनी, फखरुद्दीन बोहरा, जसबीर सिंह, द्वारका ताम्रकार, अजीत जैन, आशीष जैन , अनिल जैन ,अध्यक्ष: सत्येन्द कुमार सोनी,उपाध्यक्ष: पुष्कर महाजन,सचिव: अंकुर श्रीवास्तव, आयुष ताम्रकार (राजुल) सह सचिव: प्रतीक सराफ, उज्जवल ताम्रकार,कोषाध्यक्ष: सुभाष सराफ, साकेत गुप्ता, शशांक ताम्रकार,सह कोषाध्यक्ष: संस्कार ताम्रकार, सूरज पाटकर,विभिन्न समितियों का दायित्व: कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग विभागों के लिए विशेष समितियों का भी गठन किया गया है: मंच सज्जा समिति: दीपक ताम्रकार, कुशलदीप ताम्रकार, रवि बर्मन, अभिराज यादव, ऋषभ साहू, अनुराग यादव, आकाशदीप सराफ, लिकेश ताम्रकार, वंश ताम्रकार, अजय सेन, अनिमेष ताम्रकार, सौरभ ताम्रकार, कार्तिकेय ताम्रकार। पूजा समिति: उमाकांत ताम्रकार, पार्थ द्विवेदी। भंडारा समिति: पुरुषोत्तम सोनी, राजेन्द्र तिवारी, इंद्रपाल सिंह, अमित जैन, अभिषेक बड़ेरिया, बृजलाल सेन, इंद्रजीत सेन, राहुल ताम्रकार, शुभम ताम्रकार, प्रयाग महाजन, जय गुप्ता, प्रशांत ताम्रकार, निशांत ताम्रकार, प्रखर ताम्रकार, भीम गुप्ता, बालकृष्ण द्विवेदी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, नितिन जैन, रोमिल जैन, सार्थक सराफ, आदित्य सराफ, राघव ताम्रकार, शुभ सराफ, आरव सोनी(बाबू), अमित ताम्रकार, शिवांश गुप्ता, शौर्य ताम्रकार, युवराज बड़ेरिया, लक्ष्मीकांत ताम्रकार। बैठक के अंत में समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पूरी टीम मिलकर इस वर्ष के दुर्गोत्सव और भंडारे को ऐतिहासिक व सफल बनाएगी।

