कोरेक्स के लिए ₹500 मांगने का आरोप, चाकू से हमला करने पर मामला दर्ज
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी धनपुरी थाना क्षेत्र के कच्छीमोहल्ला में कोरेक्स पीने के लिए पैसे मांगने और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अरमान अख्तर पिता मो. अख्तर हुसैन (25), निवासी कच्छीमोहल्ला धनपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने दोस्त मो. शाहीद के साथ अमरकंटक रोड से कच्छीमोहल्ला स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान कच्छीमोहल्ला निवासी मो. तालिब इसरार की दुकान के सामने मिला और कथित रूप से कोरेक्स पीने के लिए ₹500 मांगने लगा। फरियादी के अनुसार, पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और कथित तौर पर चाकू निकालकर उसके बायें कमर में वार कर दिया। घटना के दौरान दोस्त मो. शाहीद ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान मोहल्ले का मो. सुहैल भी मौके पर पहुंचा और उसने घटना देखी-सुनी। फरियादी ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने दोबारा कोरेक्स के लिए पैसे नहीं देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। चाकू लगने से फरियादी के बायें कमर में चोट लगने की बात रिपोर्ट में दर्ज है। धनपुरी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 296(b), 115(2), 119(1) एवं 351(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच दीपक तिवारी, क्रमांक 187, ऑफिशिएटिंग असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही है।
