जयसिंहनगर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

जयसिंहनगर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन



Junaid Khan - शहडोल। पं.अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय, जयसिंहनगर में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर NSUI द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। NSUI ने प्रमुख रूप से लाइब्रेरी में आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने, सभी कक्षाएं निर्धारित समय पर संचालित करने, कक्षाओं एवं महाविद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था करने तथा महाविद्यालय आने-जाने वाले मार्ग को पक्का एवं डामरीकृत कराने की मांग रखी।

NSUI ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो NSUI छात्रहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,महेंद्र यादव, सत्यम तिवारी, आरुष तिवारी सहित काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post