सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन समारोह वार्ड नंबर 19 में संपन्न हुआ
Junaid Khan - शहडोल। आज दिनाँक 29 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर 19 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सिल्लू रजक कल्याणी बाजपेयी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नाजबेबी सहायिकाओं एवं उपस्थित जनों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ हीं आंगनवाड़ी मे पौधरोपण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समारोह के दौरान सभी से मिलकर उनके अनुभवों और सुझावों को सुना गया तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही इस अभियान का उद्देश्य है। वार्ड नंबर 19 में आयोजित यह मिलन समारोह आपसी स्नेह, संवाद और जनसेवा की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
