रिहायसी क्षेत्र में भालू का मूवमेंट आधी रात को किया रेस्क्यू

रिहायसी क्षेत्र में भालू का मूवमेंट आधी रात को किया रेस्क्यू 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे मानपुर के रिहायसी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भालू का मूवमेंट बना हुआ था। इसे लेकर स्थानीय रहवासियों को हर समय भय बना रहता था। नागरिक सुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने बीती रात्रि भालू का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार मानपुर शहर में पिछले कई दिनों से जंगली भालू के देखे जाने की सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को मिल रही थी। इसे लेकर पार्क प्रबंधन की टीम निरंतर निगरानी कर रही थी। बीती रात्रि मुकेश अहिरवार वन परिक्षेत्राधिकारी मानपुर व रेस्क्यू टीम ने वार्ड क्रमांक 9 इंदिरा कॉलोनी के पीछे से नर भालू को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। कार्रवाई क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय एवं उप संचालक पीके वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। रेस्क्यू इस प्रकार से किया गया कि भालू को किसी भी प्रकार की चोंट या हानि न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद नर भालू को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया है।

Previous Post Next Post