राज्य स्तरीय विभिन्न खेल विधाओं में यूआईटी आरजीपीवी के छात्र चयनित
Junaid khan - शहडोल। 07 दिसम्बर- 2025-यूआईटी आरजीपीवी शहडोल के छात्र-छात्राओं ने रीवा नोडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेल विधाओं में चयनित हुए है। राज्य स्तरीय चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल के सुशांत केवट, प्रवीन सिंह,आयुष सिंह,प्रशांत विश्वकर्मा, पारस सिंह, दीपेंद्र माहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए विराट सिंह, हिमांशु शर्मा,रौनक केशरवानी,राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए,आयुष शुक्ला, राज्य स्तरीय चयन बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रभात द्विवेदी,आदित्य गुप्ता को चयनित किया गया है। यूआईटी आरजीपीवी शहडोल के संचालक डॉ. पंकज जैन ने चयनित विद्यार्थियों की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्त्व दिया जाता है, जिसका परिणाम राज्य स्तरीय चयन के रूप में सामने आया है।
