एमडीएम वितरण में लापरवाही बरतने पर समूह को काम से पृथक करने दिए निर्देश
Junaid khan - शहडोल। जिले में बच्चों को गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैदानी अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन संचालन गतिविधियों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत क्वालिटी मॉनिटर जिला पंचायत आभा खरे द्वारा विकासखण्ड बुढ़ार के शासकीय विद्यालय प्राथमिक शाला बंधवाटोला एवं एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय भरूहा में संचालित माध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह भरूहा द्वारा दोनों विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन संचालन किया जा रहा था। उक्त विद्यालयों में विगत 6 दिन से खाना नहीं बनने की शिकायत प्राप्त हुई थी। अनियमितताओं के कारण स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन के संचालन से पृथक करने के लिए शाला प्रबंधन समिति को निर्देशित किया गया।
