पार्षद व नंदी गौ सेवा धाम के सदस्यों नें कराया अज्ञात महिला शव का अंतिम संस्कार

पार्षद व नंदी गौ सेवा धाम के सदस्यों नें कराया अज्ञात महिला शव का अंतिम संस्कार 


Junaid Khan - शहडोल। रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँची और माता की शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ किए गए। काफ़ी प्रयास के बाद भीं अज्ञात महिला के परिजनों की कोई जानकारी ना मिलने पर समाजसेवी रंजीत बसाक से संपर्क कर शव वाहन की व्यवस्था से नंदी गौ सेवा धाम की सदस्यों ने पूर्ण सहयोग करते हुए माता के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक जिला अस्पताल की मरचूरी में सुरक्षित रखवाया गया। रेलवे पुलिस द्वारा काफी प्रयासों के बाद भी जब माता की पहचान नहीं हो सकी, उसके बाद रेलवे पुलिस नें समाजसेवी पार्षद सिल्लु रजक के द्वारा नगर पालिका से जेसीबी सुविधा से पाली रोड आकासवाड़ी के सामने शांति धाम में, नंदी गौ सेवा धाम के गौ सेवकों द्वारा पूरे सम्मान के साथ अंतिम कफन दफ़न किया गया। इस नेक कार्य में सिल्लु रजक ,विकास जोतवानी एवं जीआरपी पुलिस का आप सभी का सहयोग रहा। यह केवल एक अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और करुणा का सच्चा उदाहरण है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Previous Post Next Post