तेन्दुआ की मृत्यु पश्चात किया गया शवदाह
Junaid Khan - शहडोल। 18 मई 2026- वनमंडलाधिकारी दक्षिण ने जानकारी दी है कि 17 मई को वन परिक्षेत्र शहडोल के सर्किल सिंहपुर के बीट अंतरा के राजस्व ग्राम मझगवां में एक तेन्दुआ (मादा) की कुंए में गिरकर पानी में डूबने से मृत्यु होने की सूचना प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। शव परीक्षण डॉ० श्री राजेश तोमर, वन्यप्राणी चिकित्सक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व द्वारा किया गया। वन्यजीव बाघ, तेन्दुआ, चीता, हाथी के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह की कार्यवाही श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, भा०व०से०, वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल, श्री डेविड वेंकटाराव चनाप वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर, श्री प्रितेश पखाले, प्रशिक्षु भा०व०से० उ०व०म०अ० राजेन्द्रग्राम, श्री संतोष कुमार शुक्ला, स०व०सं० उ०व०म०अ० सोहागपुर, श्री रामनरेश विश्वकर्मा, वनक्षेत्रपाल प०अ० शहडोल, स्थानीय वन स्टाफ, श्रीमती पूनम बैगा पति प्रोग्राम बैगा संरपंच ग्रा०पं० मझगवां एवं राजस्व अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

