राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर, कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से किया अंतिम नमन
Junaid Khan - शहडोल। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने टिहकी (ब्यौहारी) पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा करकी के मण्डल अध्यक्ष श्री राहुल द्विवेदी एवं बूथ अध्यक्ष श्री अतुल तिवारी के आकस्मिक निधन उपरांत उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं शोकसंतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान श्री श्रीकृष्ण गुप्ता “राजन”, श्री विनय गुप्ता “मोनू”, श्री अमित गुप्ता “बंटी”, श्री संजय पाठक, श्री सौरभ शुक्ला, आदि पार्टी के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक, ग्राम टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और उनके दोस्त अतुल तिवारी शादी से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी ग्राम जोड़ा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में मृतकों मैं बीजेपी युवा मोर्चा टिहकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी एवं बूथ अध्यक्ष अतुल तिवारी के रूप में हुई थी। इस घटना की जानकारी लगते हैं भाजपा परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
