जैतपुर में आयोजित किया गया विशेष कैंप, 29 दिव्यांगो का बना प्रमाण पत्र
Junaid Khan - शहडोल। 03 जुलाई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है उनके आकलन पश्चात जिले के विभिन्न विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये जा रहे है। इसी अनुक्रम में तहसील जैतपुर में शिविर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 29 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया एवं 2 दिव्यांगो को चिन्हित कर जिला चिकित्सालय में जांच हेतु भिजवाया गया। ज्ञात हो कि 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
Tags
SHAHDOL
